विदेश की खबरें | कोस्टा रिका में रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो कर दो हिस्सों में बंटा विमान

हादसे में हालांकि चालक दल का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ है।

दमकल विभाग ने बताया कि ‘बोइंग-757’ ने राजधानी के पश्चिम में जुआन सैन्टामारिया हवाई अड्डे से उड़ान भरी, लेकिन ‘हाइड्रोलिक’ प्रणाली में खराबी का पता चलने के कारण उसने वापस लौटने का फैसला किया।

कोस्टा रिका दमकल विभाग के निदेशक हेक्टर शावेज ने बताया कि हवाई अड्डे पर उतरते समय विमान फिसल गया और दो हिस्सों में बंट गया।

‘डीएचएल’ के प्रवक्ता डेनियल मैकग्राथ ने बताया कि पायलट और सह-पायलट दोनों सलामत हैं, लेकिन इनमें से एक की एहतियाती तौर पर चिकित्सकीय जांच की जा रही है। कम्पनी, हवाई अड्डा अधिकारियों के साथ मिलकर विमान को वहां से हटाने की कोशिश कर रही है, ताकि विमान सेवाएं बहाल की जा सकें।

उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही हादसे के उचित कारण का पता चल पाएगा।

डीएचएल, ‘ड्यूश पोस्ट डीएचएल ग्रुप’ की सहायक कम्पनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)