देश की खबरें | पिनराई विजयन ने शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति ‘गहरी संवेदना’ प्रकट की
जियो

तिरुवनंतपुरम, 17 जनवरी केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने गलवान घाटी में झड़प के दौरान शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के प्रति ‘गहरी संवेदना’ प्रकट की है।

कांग्रेस के लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने भी शहीद सैनिकों को लेकर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े | विदेश मंत्री एस.जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने फोन पर बात की : 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विजयन ने ट्वीट किया,‘‘ हम गलवान घाटी में झड़़प की खबरों से स्तब्ध है। शहीदों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना। हम अपने सशस्त्र बलों के कर्मियों के साथ पूरी तरह एकजुट है और शहीद सैनिकों के परिवार के प्रति हमारी संवेदना।’’

तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने ट्वीट किया,‘‘ लद्दाख की दुखद खबर स्तब्ध करने वाली है और ऐसे में जरूरी है कि सरकार उससे दृढ़तापूर्वक निपटे।’’

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा- संकट की घड़ी में हम सेना और सरकार के साथ, पीएम बताएं सच्चाई.

इस टकराव में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने सभी से शहीदों और उन लोगों का सम्मान करने की अपील की जो देश की खातिर रोज अपनी जान जोखिम पर लगाते हुए सीमा की सुरक्षा करते हैं।

कांग्रेस और भाकपा के छात्र संगठनों ने भी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

माकपा की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन आफ इंडिया (डीवाईएफआई) ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लद्दाख में तनाव कम करने की प्रक्रिया के दौरान, गलवान घाटी में झड़प हुई।’’

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने भी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजिल दी और आरोप लगाया, ‘‘ माकपा का चीन के प्रति पक्षपातपूर्ण वाला रवैया जगजाहिर है। यहां तक माकपा के प्रदेश सचिव कोडियरी बालकृष्णणन ने पूर्व में कहा था कि अमेरिका और भारत समेत विभिन्न देश सभी तरफ से चीन पर प्रहार कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ 1962 की लड़ाई के दौरान भी माकपा ने चीन का पक्ष लिया था। हम जानना चाहेंगे कि अब पार्टी का रुख क्या है?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)