लाहौर, एक सितंबर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने यूरोपीय संघ की विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) द्वारा लगाए गए छह महीनों के प्रतिबंधों के खिलाफ अपील दायर नहीं करने का फैसला किया।
ईएएसए ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमानन कंपनी पर यूरोपीय संघ के सदस्य देशों में उड़ानों के परिचालन पर रोक लगा दी है।
यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: रूस नवंबर या दिसंबर में बड़े पैमाने पर शुरू करेगा वैक्सीनेशन.
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आर्थिक तंगी से जूझ रही कंपनी से कहा गया था कि जरूरी सुरक्षा उपायों को पूरा नहीं करने को लेकर उसे एक और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद कंपनी ने प्रतिबंध के खिलाफ अपील नहीं करने का फैसला किया।
यूरोपीय संघ ने पाकिस्तान के नागर उड्डयन मंत्री गुलाम सरवर खान के इस खुलासे के बाद एक जुलाई को पीआईए की उड़ानों पर छह महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था कि सरकार ने संदिग्ध लाइसेंसों के कारण 262 पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया है।
यह भी पढ़े | अमेरिका के जलाशय में डूबने से भारतीय छात्र की मौत.
ईएएसए ने कहा कि वह मंत्री के बयान के बाद पाकिस्तानी पायलटों की लाइसेंस वैधता को लेकर चिंतित थी।
नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के एक सूत्र ने मंगलवार को पीटीआई को बताया कि पीआईए ने इस आकलन के बाद प्रतिबंध के खिलाफ अपील दायर नहीं करने का फैसला किया कि सुरक्षा के आधार पर अपील के खारिज होने पर और शर्मिंदगी हो सकती है।
प्रतिबंध के खिलाफ अपील दायर करने के लिए दो महीने की समय सीमा थी जो 30 अगस्त को समाप्त हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY