विदेश की खबरें | रूसी हेलीकॉप्टर की खरीद की दिशा में आगे बढ़ेगा फिलीपीन

रक्षा मंत्री डेल्फिन लोरेंजाना ने कहा कि एमआई-17 हेलीकॉप्टरों की खरीद के लिए 12.7 अरब पेसो (24.9 करोड़ डॉलर) के अनुबंध पर नवंबर में हस्ताक्षर किए गए थे और फिलीपीन ने जनवरी में प्रारंभिक भुगतान किया था।

उन्होंने कहा, “हम फिलहाल इसे रद्द करने की कोई संभावना नहीं देखते।”

समझौते के तहत, बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टरों की पहली खेप की आपूर्ति रूस के सोवेटेक्नोएक्सपोर्ट द्वारा जून में राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के छह साल के कार्यकाल के समाप्त होने के लगभग 24 महीने बाद की जानी है। यह पूछे जाने पर कि क्या रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने से यह खरीद प्रभावित होगी, लोरेंजाना ने कहा, “सिर्फ समय ही यह बताएगा।”

अधिकारियों ने कहा कि हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल युद्ध, तलाश और बचाव अभियान और चिकित्सा निकासी के लिए किया जा सकता है।

फिलीपीन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था, जिसमें यूक्रेन पर मास्को के हमले को तत्काल रोकने और सभी रूसी सैनिकों की वापसी की मांग की गई थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)