पुलिस ने कमांडो के साथ मिलकर महानगर मनीला के लास पिनास शहर में सात इमारतों से पीड़ितों को मुक्त कराया।
पुलिस ने बताया कि इस साल यह सबसे बड़ी छापेमारी है और एक बार में सबसे ज्यादा लोग मुक्त कराए गए।
फिलीपीन पुलिस की साइबर अपराध रोधी इकाई के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल सिडनी हर्निया ने बताया कि पुलिस ने लास पिनास में मध्यरात्रि में इमारतों में छापेमारी की और तलाशी ली।
उन्होंने बताया कि फिलीपीन के 1,534 लोगों और 1,190 विदेशियों को मुक्त कराया गया। उन्होंने बताया कि 17 देशों के नागरिकों में 604 चीनी, 183 वियतनामी, 137 इंडोनेशियाई, 134 मलेशियाई और 81 थाई शामिल थे। उन्होंने बताया कि म्यांमा, पाकिस्तान, यमन, सोमालिया, सूडान, नाइजीरिया और ताइवान के भी कुछ लोगों को मुक्त कराया गया।
कुछ कामगारों ने अधिकारियों को बताया कि जब उन्होंने नौकरी छोड़ने की कोशिश की तो उन्हें अस्पष्ट कारणों से भारी रकम देने के लिए मजबूर किया गया या उन्हें डर था कि उन्हें अन्य सिंडिकेट को बेच दिया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कामगारों को नियमों के कथित उल्लंघन के लिए जुर्माना भरने को भी मजबूर किया गया।
लगातार सामने आ रहे इस तरह के मामलों से संकेत मिलता है कि फिलीपीन साइबर अपराध गिरोह के संचालन का एक प्रमुख अड्डा बन गया है।
साइबर अपराध मामले एशिया में एक प्रमुख मुद्दा बन गए हैं और इस क्षेत्र और दूसरे देशों के लोगों को संघर्ष से प्रभावित म्यांमा और कंबोडिया जैसे देशों में नौकरी का प्रलोभन देने की खबरें आती रही हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY