देश की खबरें | दिल्ली में अपराधियों को अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में अपराधियों को अवैध बंदूकों और गोला-बारूद की आपूर्ति करने के आरोप में 38 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के निवासी अशोक कुमार नामक आरोपी के पास से आठ कारतूस और पांच देसी पिस्तौल जब्त किए गए। कुमार को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की बेटी शूटर श्रेयसी सिंह आज बीजेपी में होंगी शामिल: 4 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश से दिल्ली में हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया ताकि खुफिया जानकारी एकत्र की जा सके और ऐसे गिरोहों के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘शुक्रवार को हमें जानकारी मिली कि अशोक कुमार अवैध हथियारों की खेप देने के लिए तुगलकाबाद किले के पास यहाँ एमबी रोड पर आएगा...हमारी टीम ने जाल बिछाया और उसे दबोच लिया गया।’’

यह भी पढ़े | Anil Vij on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली को लेकर सियासत शुरू, हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज बोले- नहीं घुसने देंगे.

उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से आठ कारतूस के साथ पांच देसी पिस्तौल बरामद किए गए और संगम विहार पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ पर, कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पिछले एक साल से दिल्ली-एनसीआर में अपराधियों को हथियार और गोला-बारूद सप्लाई कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)