दिल्ली में कार में आग लगने के बाद शख्स की जलकर मौत
जियो

नयी दिल्ली, 22 मई मंगोलपुरी इलाके में एक फ्लाइओवर पर एक गाड़ी में आग लगने के बाद 50 वर्षीय शख्स की जलकर मौत हो गई।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान केरल के निवासी राम किशन के तौर पर हुई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस घटना की सूचना बृहस्पतिवार को मिली थी। जला हुआ वाहन आउटर रिंग रोड में काली माता मंदिर के पास फ्लाइओवर पर मिला।

अधिकारी ने बताया कि चालक जली हुई अवस्था में गाड़ी की सीट पर मिला। उसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि वाहन में प्लास्टिक का कुछ सामान था। इसमें सीएनजी की किट थी और आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगोलपुरी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)