मुजफ्फरनगर (उप्र), पांच नवंबर सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ सेल्फी डालने के आरोप में जिले के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
क्षेत्राधिकारी (सीओ) कुलदीप कुमार के अनुसार व्यक्ति की पहचान छोकड़ा गांव निवासी करण कुमार के तौर पर हुई है। सीओ ने बताया कि करण ने बंदूक के साथ अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर डालते हुए उसके साथ अलग-अलग अपराधों के लिए एक 'मूल्य सूची' भी दी।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, यह मेरा अंतिम चुनाव, अंत भला तो सब भला’.
फोटो वायरल होने के बाद बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY