देश की खबरें | उत्तराखंड में 15 दिसंबर से कॉलेज, विवि जैसे उच्च शिक्षण संस्थान खोलने की अनुमति
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, नौ दिसंबर उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने बुधवार को प्रदेश में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों जैसे उच्च शिक्षण संस्थानों को कोविड दिशा-निर्देशों के अनुपालन के साथ 15 दिसंबर से खोलने की अनुमति देने का फैसला किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में यहां राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।

यह भी पढ़े | राजस्थान के भीलवाड़ा में दलित दूल्हे की घोड़ी से उतारा, बारातियों की पिटाई- पुलिस ने दर्ज किया मामला.

सरकारी सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल ने यह भी तय किया कि पहले चरण में 20 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 टीके की खुराक दी जाएगी, जिनमें स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत डॉक्टर और अग्रिम पंक्ति के अन्य कार्यकर्ता शामिल होंगे।

एक अन्य निर्णय में, मंत्रिमंडल ने नैनीताल जिले के लालकुंआ में स्थित सेंचुरी पेपरमिल की उस दलील को स्वीकार कर लिया जिसमें उन्होंने उनसे लीज किराया 2014 के सर्कल दरों के अनुसार लिये जाने का अनुरोध किया था ।

यह भी पढ़े | COVID-19: कोरोना के चलते दिल्ली की इकोनॉमी पर पड़ा है बहुत बुरा प्रभाव, अरविंद केजरीवाल बोले-बाउंस बैक करने के लिए AAP सरकार प्रतिबद्ध है.

कैबिनेट ने केंद्र सरकार द्वारा चीनी कंपनियों और वस्तुओं के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों को जैसे का तैसा स्वीकार करने का भी निर्णय लिया।

मंत्रिमंडल ने इस माह की 21, 22 और 23 तारीख को आहूत विधानसभा सत्र के फैसले पर भी अपनी मुहर लगा दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)