श्रीनगर, 15 दिसंबर नौहट्टा स्थित जामिया मस्जिद की प्रबंधन समिति ने आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर प्रशासन ने लगातार दसवें सप्ताह शुक्रवार की नमाज की इजाजत नहीं दी।
अंजुमन औकाफ जामिया मस्जिद ने एक बयान में कहा कि अधिकारियों ने एक बार फिर, लगातार दसवीं बार मुख्य मस्जिद में शुक्रवार की नमाज की अनुमति नहीं दी और मीरवाइज-ए-कश्मीर मुहम्मद उमर फारूक को भी नजरबंद कर रखा है जो मस्जिद में शुक्रवार को उपदेश देते हैं।
अंजुमन ने कहा कि अधिकारियों ने इन प्रतिबंधों को लेकर कोई कारण नहीं बताया है।
मीरवाइज ने शुक्रवार को मस्जिद को बंद करने और उन्हें हिरासत में लेने की निंदा की।
बयान के अनुसार, ''सामान्य स्थिति होने के शासकों के सभी दावे ऐसे जनविरोधी कदमों से विफल हो जाते हैं। मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि मुख्य जामिया मस्जिद को बार-बार निशाना क्यों बनाया जा रहा है जब तक इसका उद्देश्य घाटी के मुसलमानों को दुःख पहुंचाना और नए कश्मीर में उनकी जगह नहीं है।''
मीरवाइज ने कहा है कि प्रभारी ''शासकों'' को मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं के साथ खेलना बंद करना चाहिए और उन्हें अपनी मस्जिदों में बिना किसी बाधा के नमाज अदा करने देना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY