देश की खबरें | असम में लोगों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया

गुवाहाटी, 25 दिसंबर असम में सोमवार को लोगों में क्रिसमस का उल्लास दिखा और इस अवसर पर सभी धर्मों के लोग प्रार्थना में शामिल हुए तथा खूब मौज-मस्ती की।

आधी रात की प्रार्थना से लेकर सुबह की प्रार्थना तक गिरजाघर विशेष रूप से उत्सव के रंग में रंगे दिखे।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा सहित अन्य लोगों ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

कटारिया ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘यह विशेष अवसर हमें प्रभु यीशु की शिक्षाओं पर चिंतन को प्रेरित करे, जो हमें प्रेम, मानवता और करुणा से भरे समाज के निर्माण में योगदान का मार्ग दिखाते हैं।’’

शर्मा ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर लिखा, ‘‘ क्रिसमस की शुभकामनाएं। यीशु आपके मार्ग को ज्ञान और खुशी से रोशन करें।’’

रविवार रात से ही गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की गईं। क्रिसमस की शुरुआत प्रार्थनाओं और कैरोल गायन के साथ हुई।

कोकराझार सहित विभिन्न स्थानों पर पारंपरिक पोशाक पहने लोगों ने स्थानीय ओं में कैरोल गाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)