देश की खबरें | कोविड-19 के प्रसार को रोकने में लोग अहम भूमिका निभा सकते हैं : डॉ.शेट्टी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 25 सितंबर प्रख्यात हृदय रोग सर्जन डॉ.देवीप्रसाद शेट्टी के मुताबिक देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या ‘हमारी लापरवाही’ से बढ़ रही है।

उन्होंने शुक्रवार को लोगों का आह्वान किया कि वे कोरेाना वायरस की महामारी को हराने के लिए अपनी जिम्मेदारी समझें और घर से बाहर निकलते वक्त मास्क पहने।

यह भी पढ़े | केरल में आज कोविड-19 के 6,477 नए मामले आए सामने, 3,481 मरीज एक दिन में हुए ठीक: 25 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नारायण हेल्थ के संस्थापक अध्यक्ष शेट्टी ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाने सहित पर्याप्त कदम उठाए हैं, लेकिन अब प्राण घातक वायरस के प्रसार को रोकने के मामले में गेंद लोगों और देश के नागरिकों के पाले में है।

डॉ.शेट्टी ने कहा, ‘‘ सरकार कोविड-19 को रोकने के लिए सब कुछ नहीं कर सकती लेकिन नागरिक बड़ा बदलाव ला सकते हैं। केवल मास्क पहनने से संक्रमण की संख्या में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।’’

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कांग्रेस पर प्रहार, कहा-उल्टा चोर कोतवाल को डांटे.

राष्ट्रीय वेबिनार में उन्होंने कहा, ‘‘ लोगों और उनके करीब के लोगों की सुरक्षा के लिहाज से अध्ययन से साबित हुआ है कि मास्क व्यक्ति को वायरस के प्रति प्रतिरोधी बना सकता है। मास्क पहनने से बहुत कम संख्या में वायरस आपके श्वासन तंत्र तक पहुंच पाते हैं और यह कोविड-19 के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में पर्याप्त है। यह अच्छा टीकाकरण है।’’

डॉ.शेट्टी ने कहा कि कई सबूत होने के बावजूद यह दुख की बात है कि हजारों लोग सड़कों पर बिना मास्क पहने घूमते और एक दूसरे से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इस वेबिनार का आयोजन हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद और स्वदेशी स्वालंबन न्यास ने दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर किया था। वेबिनार का विषय ‘ स्वदेशी स्वालंबन से आत्मनिर्भर भारत’ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)