जरुरी जानकारी | पटेल इंजीनियरिंग, उसकी भागीदार को एनएचपीसी से मिला 3,637 करोड़ रुपये का ठेका

नयी दिल्ली, 28 अगस्त बुनियादी ढांचा कंपनी पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड और उसके एक संयुक्त उद्यम भागीदार को अरुणाचल प्रदेश में सार्वजनिक क्षेत्र की एनएचपीसी से 3,637 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

पटेल इंजीनियरिंग ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि अनुबंध में उसकी हिस्सेदारी 1,818.56 करोड़ रुपये है।

कंपनी ने कहा, ‘‘पटेल इंजीनियरिंग को संयुक्त उद्यम भागीदार के साथ एनएचपीसी लिमिटेड से लॉट-4 के सिविल कार्यों के निर्माण के लिए दिबांग बहुउद्देशीय परियोजना का ठेका मिला है।’’

कंपनी ने इस 50:50 संयुक्त उद्यम में अपने भागीदार के नाम का खुलासा नहीं किया है।

इस परियोजना में एनएचपीसी की 2,880 मेगावाट दिबांग बहुउद्देशीय परियोजना के लिए सुरंग आदि का निर्माण शामिल है।

यह परियोजना 86 माह में पूरी की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)