खेल की खबरें | मुंबई इंडियन्स से ‘टैलेंड स्कॉउट’ के रूप में जुड़े पार्थिव पटेल

मुंबई, 10 दिसंबर भारत और गुजरात के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल गुरुवार को ‘टैलेंट स्काउट’ (नयी प्रतिभाओं को ढूंढने वाला) के रूप में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा चैंपियन टीम मुंबई इंडियन्स से जुड़ गये।

भारत की तरफ से 25 टेस्ट, 38 एकदिवसीय और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पार्थिव ने बुधवार को संन्यास लेने की घोषणा की।

यह भी पढ़े | CRPF कांस्टेबल ने मुख्य खेल अधिकारी खजान सिंह के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया.

मुंबई इंडियन्स ने बयान में कहा, ‘‘पार्थिव को दो दशक से भी अधिक समय तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का अपार अनुभव है। इसके अलावा उन्हें आईपीएल प्रतियोगिता की भी अच्छी समझ है। ’’

मुंबई इंडियन्स के मालिक आकाश अंबानी ने कहा कि वह पार्थिव के फ्रेंचाइजी से जुड़ने से खुश हैं।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st Test Match 2020: पहले टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाते ही इन 4 बल्लेबाजों को सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे कप्तान विराट कोहली.

उन्होंने कहा, ‘‘जब वह मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेला करते थे तब हमें उनकी क्रिकेट की समझ को जानने का मौका मिला था। उन्हें क्रिकेट का गहरा ज्ञान है और इससे मैं हमारे नयी प्रतिभा खोजने के कार्यक्रम में उनके योगदान के प्रति आश्वस्त हूं। ’’

पार्थिव ने कहा, ‘‘मैंने मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेल का पूरा आनंद लिया था। इस चैंपियन टीम के साथ तीन साल तक बिताये गये वे पल अब भी मेरे जेहन में हैं। यह मेरी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने का समय है। मैं मुंबई इंडियन्स प्रबंधन से मिले इस मौके को लेकर उत्साहित, आश्वस्त और आभारी हूं। ’’

मुंबई ने 2015 और 2017 में जब आईपीएल ट्राफी जीती थी तब पार्थिव उसका हिस्सा थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)