West Bengal: कोलकाता में एक रहस्यमयी विस्फोट में एक इमारत का हिस्सा क्षतिग्रस्त
कोलकाता के तंगरा इलाके में सोमवार को एक रहस्यमयी विस्फोट में एक इमारत आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.
कोलकाता (पश्चिम बंगाल), 31 अगस्त : कोलकाता के तंगरा इलाके में सोमवार को एक रहस्यमयी विस्फोट में एक इमारत आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.
हालांकि विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन इसमें इमारत की एस्बेस्टस छत का एक हिस्सा और एक चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई. यह भी पढ़ें : Maharashtra Weather Forecast: मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे सहित इन क्षेत्रों में आज होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
तंगरा पुलिस थाने के कर्मी और एक फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि गैस सिलेंडर "ठीक हालत में" था और "विस्फोट" किसी और चीज के कारण हुआ था. अधिकारी ने कहा, ‘‘हम विस्फोट के बारे में अनिश्चित हैं. हम मामले की जांच कर रहे हैं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2021 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

