PAK vs BAN, Asia Cup 2023: हारिस रऊफ और नसीम शाह ने की घातक गेंदबाजी, महज 193 पर सिमट गई बांग्लादेश की पूरी टीम
शाकिब और मुशफिकुर की अनुभवी जोड़ी ने शीर्ष क्रम की नाकामी के बाद पारी को संभाला. दोनों ने शतकीय साझेदारी की और इस दौरान अर्धशतक भी पूरे किए. फहीम अशरफ (27 रन पर एक विकेट) ने शाकिब को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा जिसके बाद बांग्लादेश की पारी को सिमटने में अधिक समय नहीं लगा. टीम ने अंतिम पांच विकेट 19 रन पर गंवाए.
लाहौर: हारिस राउफ और नसीम शाह की तूफानी गेंदबाजी से पाकिस्तान ने एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार मुकाबले में बुधवार को यहां बांग्लादेश को 193 रन पर ढेर कर दिया. मुशफिकुर रहीम (87 गेंद में 64 रन, पांच चौके) और कप्तान शाकिब अल हसन (57 गेंद में 53 रन, सात चौके) के अर्धशतक और दोनों के बीच 100 रन की साझेदारी के बावजूद बांग्लादेश की टीम राउफ (19 रन पर चार विकेट) और नसीम (34 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 38.4 ओवर में ही सिमट गई.
मुशफिकुर और शाकिब के अलावा बांग्लादेश का कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया. टीम ने अपने शुरुआती चार विकेट पहले पावर प्ले में ही 47 रन तक गंवा दिए थे जबकि 30 से 39 ओवर के बीच में टीम ने 47 रन जोड़कर छह विकेट गंवाए. PAK vs BAN, Asia Cup 2023: पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने घुटने टेके बांग्लादेशी बल्लेबाज, महज 193 पर ही सिमटी पारी
राउफ ने अपनी गति से बांग्लादेश के बल्लेबाजों को परेशान किया तो नसीम की स्विंग और सीम का विरोधी बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. बांग्लादेश ने दूसरे ही ओवर में पिछले मैच के शतकवीर मेहदी हसन मिराज (00) का विकेट गंवाया जिन्होंने नसीम की गेंद पर मिडविकेट पर फखर जमां को कैच थमा दिया.
मोहम्मद नईम (20) और लिटन दास (16) ने कुछ आकर्षक शॉट खेलकर स्कोर 31 रन तक पहुंचाया. शाहीन शाह अफरीदी (42 रन पर एक विकेट) ने उछाल लेती गेंद पर लिटन को विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम के हाथों कैच कराया.
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इसके बाद गेंद राउफ को थमाई जिनकी गेंद को पुल करने की कोशिश में नईम गेंदबाज को वापस कैच दे बैठे. तौहीद हृदय (02) को बोल्ड करके राउफ ने पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 47 रन किया.
शाकिब और मुशफिकुर की अनुभवी जोड़ी ने शीर्ष क्रम की नाकामी के बाद पारी को संभाला. दोनों ने शतकीय साझेदारी की और इस दौरान अर्धशतक भी पूरे किए. फहीम अशरफ (27 रन पर एक विकेट) ने शाकिब को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा जिसके बाद बांग्लादेश की पारी को सिमटने में अधिक समय नहीं लगा. टीम ने अंतिम पांच विकेट 19 रन पर गंवाए.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2023 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

