पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को किया तलब
विदेश मंत्रालय ने कहा कि बृहस्पतिवार को नेजापीर और रखचिकरी सेक्टरों में गोलीबारी में छह नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गये।
इस्लामाबाद, आठ मई पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को तलब किया और उनके सामने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा कथित रूप से संघर्षविराम उल्लंघन करने को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि बृहस्पतिवार को नेजापीर और रखचिकरी सेक्टरों में गोलीबारी में छह नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गये।
उसने आरोप लगाया कि नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा के समीप भारतीय सुरक्षा बल रिहायशी क्षेत्रों को भारी मोर्टारों और स्वचालित हथियारों से निशाना बना रहे हैं।
उसका यह भी आरोप था कि भारत ने इस साल अब तक 989 दफा संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय पक्ष से 2003 के संघर्षविराम समझौते का सम्मान करने, इस घटना और संघर्षविराम उल्लंघन की अन्य घटनाओं की जांच करने और नियंत्रण रेखा एवं कामकाजी सीमा पर शांति बनाये रखने को कहा गया है।
उसने भारत से भारत एवं पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के द्वारा सौंपी गयी भूमिका निभाने देने की भी अपील की।
लेकिन भारत का कहना है कि शिमला समझौते के बाद इस समूह की कोई प्रासंगिकता नहीं रह गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

