एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ लगने वाली अपनी चमन सीमा पुन: खोली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान के एक बंदूकधारी के गोली चलाने से एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत होने और दो अन्य के घायल होने के बाद चमन सीमा को पिछले सप्ताह बंद किया गया था। यह घटना 13 नवंबर को हुई थी।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ लगने वाली अपनी चमन सीमा पुन: खोली
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अफगानिस्तान के एक बंदूकधारी के गोली चलाने से एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत होने और दो अन्य के घायल होने के बाद चमन सीमा को पिछले सप्ताह बंद किया गया था। यह घटना 13 नवंबर को हुई थी।

दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के चमन में पाकिस्तानी सरकार के अधिकारी अब्दुल मजीद ज़हरी ने पत्रकारों को बताया कि अफगानिस्तान के अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद सीमा को पुन: खोलने का फैसला किया गया। वे हमलावर की तलाश कर रहे हैं।

ज़हरी ने बताया कि अफगानिस्तान के अधिकारियों ने पाकिस्तानी सीमा रक्षक की मौत पर दुख भी व्यक्त किया है।

बहरहाल, अफगानिस्तान के अधिकारियों ने इस संबंध में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

बलूचिस्तान में चमन सीमा रविवार को उस समय बंद कर दी गई थी जब अफगानिस्तान की ओर से एक सशस्त्र व्यक्ति ने बाब-ए-दोस्ती के समीप पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों पर गोलियां चलायी जिसमें अर्द्धसैन्य बल फ्रंटियर कोर (एफसी) के एक जवान की मौत हो गई। गोलीबारी में दो अन्य जवान घायल हुए थे।

चमन दोनों देशों के बीच व्यापार के लिए सबसे महत्वपूर्ण सीमा चौकी है।

तालिबान ने 15 माह पहले अफगान राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया था। तब से राजस्व जुटाने के लिए अफगानिस्तान काफी हद तक पाकिस्तान के साथ व्यापार पर निर्भर है। हालांकि दुनिया के अन्य देशों की तरह ही तालिबान सरकार को अब तक मान्यता नहीं दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2022 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).