विदेश की खबरें | पाकिस्तान अलग-अलग संकटों का सामना कर रहा है: बिलावल भुट्टो ज़रदारी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो के 34 वर्षीय बेटे बिलावल ने अमेरिकी समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटिड प्रेस’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि अन्य देशों की तरह ही उनका मुल्क भी “अति पक्षपातपूर्ण” और “अति-ध्रुवीकृत राजनीति” का शिकार रहा है।

नकदी की तंगी से जूझ रहे अपने देश की आर्थिक मदद की जरूरत पर चर्चा करते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की आलोचना की जिसने छह अरब डॉलर के राहत पैकेज को पिछले माह टाल दिया था, क्योंकि पाकिस्तान 2019 के एक समझौते के तहत शर्तों को पूरा करने में नाकाम रहा था।

ज़रदारी ने यह भी कहा कि उनका देश अपने पड़ोसियों के साथ कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने भारत के संग कई द्विपक्षीय मुद्दों, अफगानिस्तान में दशकों के संघर्ष के साथ-साथ ईरान पर प्रतिबंधों को रेखांकित किया जिससे उसके साथ उनके देश का व्यापार बाधित हुआ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)