इस्लामाबाद, नौ अक्टूबर पाकिस्तान के दूरसंचार नियामक पीटीए ने लोकप्रिय चीनी शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक पर शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिया। ऐप पर यह प्रतिबंध उस पर उपलब्ध ‘अनैतिक’ सामग्री को लेकर मिली विभिन्न शिकायतों के चलते लगाया गया है।
पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने एक बयान में कहा कि उसे समाज के विभिन्न तबकों से टिकटॉक पर ‘अनैतिक’ सामग्री को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी।
नियामक ने टिकटॉक को उसके गैरकानूनी ऑनलाइन कंटेंट के लिए सक्रिय और प्रभावी निगरानी प्रणाली विकसित करने के लिए दिशानिर्देशों को पालन करने का अंतिम नोटिस दिया था। कंपनी के इस नोटिस का अनुपालन करने में विफल रहने पर पीटीए ने टिकटॉक पर देश में प्रतिबंध लगाया है।
पीटीए ने कहा कि वह टिकटॉक की मातृ कंपनी बाइटडांस के साथ बातचीत करने और यह प्रणाली विकसित करने पर अपने निर्णय की समीक्षा करने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़े | Fixed Deposit पर इन बैंकों में मिल रहा हैं सबसे जादा ब्याज, पैसे लगाने पर मिलेगा अच्छा फायदा.
इससे पहले टिकटॉक को भारत और अमेरिका में भी प्रतिबंध का सामना करना पड़ा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY