श्रीनगर, 14 जून पाकिस्तानी सैन्य बलों ने जम्मू-कश्मीर के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को मोर्टार के गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया।
पाकिस्तानी बलों ने पिछले तीन दिन में रामपुर सेक्टर में दूसरी बार और उत्तर कश्मीर जिले में तीसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।
यह भी पढ़े | दिल्ली में कोरोना वायरस के नियमों का उल्लंघन करने पर देना होगा 500 रुपये जुर्माना.
रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने 14 जून 2020 की सुबह रामपुर में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार से गोले दागकर और अन्य हथियारों से हमला करके बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।’’
इससे पहले, पाकिस्तान सेना ने जिले में उरी क्षेत्र के कमलकोटे सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर शनिवार को बिना उकसावे के गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।
रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट पाकिस्तानी बलों ने शुक्रवार को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की थी, जिसमें 48 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी तथा एक युवती घायल हो गई थी।
पाकिस्तानी बलों की गोलीबारी में अख्तर बेगम नाम की महिला की मौत हो गई थी। उनके बाटग्रान स्थित घर पर एक गोला आकर गिरा था। इस घटना में 23 वर्षीय एक युवती घायल हो गई।
पाकिस्तानी बलों की गोलाबारी में चार मकान तथा एक मस्जिद क्षतिग्रस्त हो गई थी।
कई परिवारों ने भूमिगत बंकरों में शरण ली थी और कई अन्य लोग उरी तहसील में सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY