विदेश की खबरें | पाकिस्तान की सेना ने अपनी परमाणु कमान पर पूरा विश्वास जताया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 18 अक्टूबर पाकिस्तान की सेना के शीर्ष अधिकारियों ने देश की परमाणु कमान में पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि देश की सामरिक संपत्ति की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय लागू किये गये हैं। सेना की मीडिया शाखा ने मंगलवार को यह कहा।

पिछले हफ्ते, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पाकिस्तान के परमाणु जखीरे को लेकर संदेह जताया था। उन्होंने पाकिस्तान को ‘‘विश्व के सर्वाधिक खतरनाक राष्ट्रों में एक बताया था’’ क्योंकि इसके पास परमाणु हथियार निगरानी के बगैर हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणी विश्व में बदलती भू-राजनीतिक स्थिति के संदर्भ में आई है।

सेना की मीडिया शाखा ने 252वें कोर कमांडर सम्मेलन के बाद एक बयान में कहा, ‘‘यह मंच पाकिस्तान की मजबूत परमाणु कमान और नियंत्रण ढांचा तथा देश की सामरिक संपत्ति से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पूरा विश्वास जताता है।’’

यह सम्मेलन पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय रावलपिंडी में हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता थलसेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने की।

उन्होंने कहा, ‘‘परमाणु हथियारों से संपन्न एक जिम्मेदार राष्ट्र होने के नाते पाकिस्तान ने अपनी परमाणु सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किये हैं, जो अंतरराष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ व्यवहारों के अनुरूप हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)