इस्लामाबाद, चार जुलाई पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को शनिवार को रावलपिंडी के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक दिन पहले वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और स्वयं पृथकवास में चल गए थे।
कुरैशी ने शुक्रवार को बताया था कि उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पाकिस्तान में जानलेवा संक्रमण की चपेट में आने वाले जन प्रतिनिधियों की लंबी सूची में उनका नाम भी शामिल हो गया।
यह भी पढ़े | PM मोदी ने अमेरिका के 244वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शुभकामनाएं दीं.
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, " मेरे कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अल्लाह की दया से मैं मजबूत और ऊर्जावान महसूस करता हूं। मैं घर से ही अपने काम करना जारी रखूंगा। कृपया, दुआओं में याद रखना। "
जियो न्यूज सूत्रों के हवाले से शनिवार को कहा कि कुरैशी को रावलपिंडी के कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े | पाक पीएम इमरान खान ने लिया संकल्प, कहा- CPEC परियोजना को हर कीमत पर पूरा किया जाएगा.
पाकिस्तान में कई मंत्री और नेता कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 3387 नए मरीज सामने आए हैं और 68 रोगियों की मौत हुई है। देश में 225,283 लोग कोविड-19 से प्रभावित हो चुके हैं। वहीं मृतकों की संख्या 4,619 है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY