देश की खबरें | राजद मुख्यालय के बाहर लगा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 14 सितंबर बिहार की राजधानी पटना शहर के बीरचंद पटेल मार्ग पर स्थित राजद मुख्यालय परिसर के सामने तेजस्वी प्रसाद यादव की फोटोयुक्त पोस्टर लगा है जिसमें पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तस्वीर नदारद है ।

राजद मुख्यालय के बाहर लगा यह पोस्टर चुनावी है जिसमें ''नई सोच, नया बिहार, युवा सरकार, अबकी बार '' लिखा है।

यह भी पढ़े | BSP MP Ritesh Pandey to Marry Catherina: बीएसपी सांसद रितेश पांडेय इंग्लैंड की रहने वाली ‘कैथरीना’ से करने जा रहें हैं शादी, सोशल मीडिया पर किया ऐलान.

राजद के पूर्व कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन के कारण शोक के मद्देनजर राजद मुख्यालय में सोमवार को हालांकि ताला लटका हुआ था

तेजस्वी की तस्वीर वाले इस पोस्टर पंच लाइन — ''नई सोच, नया बिहार, युवा सरकार, अबकी बार ''— अंकित है लेकिन इसमें से लालू प्रसाद के साथ साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की तस्वीर नदारद है।

यह भी पढ़े | Sudarshan TV ‘Bindas Bol’ Program: सुदर्शन टीवी के कार्यक्रम ‘बिंदास बोल’ के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका.

विपक्षी महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे तेजस्वी को राजद ने आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के भावी उम्मीदवार के रूप में घोषित कर चुकी है ।

पोस्टर में तेजस्वी की तस्वीर की पृष्ठभूमि में बिहार का मानचित्र प्रदर्शित किया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)