उन्होंने कहा कि वैगनर के जवान अब बखमुत से वापस लौट रहे हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही प्रिगोझिन ने दावा किया था कि उनके बल ने बखमुत शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी समझे जाने वाले प्रिगोझिन ने एक वीडियो बयान में कहा कि बखमुत को रूसी सेना को सौंपने की कवायद एक जून तक पूरी हो जाएगी।
हालांकि, इस बाबत रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, स्वतंत्र रूप से प्रिगोझिन के दावे की पुष्टि करना संभव नहीं है।
यूक्रेनी जनरल स्टाफ ने बुधवार को कहा था कि बखमुत के अंदर ‘‘भीषण लड़ाई’’ जारी है। इससे कुछ दिन पहले रूस ने कहा था कि उसने बखमुत शहर पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार मिखाइलो पोडोलयाक ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेनी बलों की जवाबी कार्रवाई जारी है और इसे किसी खास समय या दिन के हिसाब से नहीं लिया जाना चाहिए।
मिखाइलो ने ट्वीट कर कहा कि कब्जे की फिराक में लगे रूसी बलों के विभिन्न प्रयासों को लगातार विफल किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY