कमान ने कहा कि अब दो अन्य लोगों तथा विमान का मलबा तलाशने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। सीवी-22बी ऑस्प्रे नामक विमान 29 नवंबर को एक प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
ऑस्प्रे से जुड़ी कई दुर्घटनाएं हुई हैं। जापान में भी यह विमान हादसे का शिकार हुआ, जहां इसका इस्तेमाल अमेरिकी और जापानी सैन्य अड्डों पर किया जाता है। हालिया हादसे ने फिर से इस विमान को लेकर सुरक्षा चिंताओं को जन्म दिया है।
वायु सेना ने कहा कि दुर्घटना के शिकार चालक दल के आठ सदस्यों की पहचान की जा चुकी है। तीन और शव बरामद किए जाने के साथ अब तक कुल छह शव बरामद किए जा चुके हैं।
वायु सेना ने कहा कि चालक दल के दो सदस्यों के शवों की तलाश जारी है, जिनका अब भी पता नहीं चल पाया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले कर्मियों के परिवारों के प्रति शोक व्यक्त किया। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने बाइडन को एक संदेश भेजकर शेाक प्रकट किया है।
अमेरिका निर्मित ऑस्प्रे एक हाइब्रिड विमान है जो हेलीकॉप्टर की तरह उड़ान भरता और उतरता है। यह विमान उड़ान के दौरान अपने प्रोपेलर को आगे की ओर घुमा सकता है और हवाई जहाज की तरह बहुत तेजी से उड़ान भर सकता है।
दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी जांच की जा रही है। जापान ने 14 ऑस्प्रे के अपने बेड़े की सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY