देश की खबरें | हाइटेंशन लाइन से साइकिल सवार की मौत की जांच के आदेश
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 27 सितंबर उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार हुई मौत के मामले में ऊर्जा विभाग की लापरवाही की बात सामने आने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को जांच के निर्देश दिए ।

मामले को गंभीरता से लेते हुये मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख जताया और ऊर्जा सचिव राधिका झा को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए तथा जिम्मेदार लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा ।

यह भी पढ़े | Sanjay Raut and Devendra Fadnavis Meeting: संजय राउत से मुलाकात पर बोलें पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना से हाथ मिलाने का कोई इरादा नहीं.

झा ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद वरिष्ठ स्तर के अधिकारी मुख्य अभियंता एम एल प्रसाद को घटना की जांचकरके रिपोर्ट देने को कहा गया है। प्रसाद मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने पर इस घटना के लिए जिम्मेदार लापरवाह अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh By-polls 2020: मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, इन नेताओं को यहां से मिला टिकट.

सचिव ने कहा कि घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निचले स्तर के अधिकारियों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। घटना में मृतक के आश्रित को तत्काल चार लाख रूपये का मुआवजा दिया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी सहायता की कोशिश की जाएगी।

गौरतलब है कि हल्द्वानी के बारीखत्ता निवासी कंंपाउडर कमल रावत (29) गत शुक्रवार को साइकिल से ड्यूटी पर जाते समय हाइटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आ गया और करंट से झुलसकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)