देश की खबरें | आगामी खरीद मौसम में कृषि विधेयकों पर विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश हो जाएगा : हरियाणा भाजपा प्रमुख
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ, 24 सितंबर हरियाणा के भाजपा प्रमुख ओ पी धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगले सप्ताह से शुरू हो रहे फसल खरीद मौसम के दौरान विपक्ष के ‘‘झूठ’’ का पर्दाफाश हो जाएगा ।

उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब में एक अक्टूबर से खरीफ फसलों की खरीदारी शुरू होगी ।

यह भी पढ़े | Deputy CM Manish Sisodia is Suffering from Dengue: कोरोना से संक्रमित दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को डेंगू भी हुआ, लगातार गिर रहे हैं बल्ड प्लेटलेट्स .

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘खरीद प्रक्रिया सुगमतापूर्वक होगी तो किसानों को कांग्रेस के झूठ का पता चल जाएगा और वे जान जाएंगे कि सुधार उनके फायदे के लिए है। ’’

धनखड़ ने आरोप लगाया कि विपक्ष किसानों को ऐसे समय में गुमराह करने का प्रयास कर रहा है जब उनके पक्ष में सुधारों की शुरुआत हुई है ।

यह भी पढ़े | UP Cabinet Minister Nand Gopal Gupta Corona Positive: योगी सरकार के मंत्री नंदगोपाल नंदी भी कोरोना पॉजिटिव.

धनखड़ ने कहा, ‘‘उन्होंने (विपक्ष) सरासर झूठ बोला है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था खत्म हो जाएगी और मंडियां नहीं रहेंगी। यह सच नहीं है । ’’

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए धनखड़ ने कहा कि 2019 के आम चुनाव के पहले पार्टी ने कृषि उपज के संबंध में एपीएमसी कानून को खत्म करने की पेशकश की थी और अब उसने अपना रास्ता बदल लिया है ।

धनखड़ ने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस नेतृत्व वाले संप्रग ने एम एस स्वामीनाथन आयोग का गठन किया लेकिन रिपोर्ट सौंपे जाने के छह साल बाद भी उसकी सिफारिशों को लागू नहीं किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)