विदेश की खबरें | अल्बामा पुल का नाम बदलकर जॉन लुईस के नाम पर रखने का सेलमा में विरोध

सेलमा काले लोगों की बहुलता वाला शहर है जहां लुईस और मताधिकार के लिए प्रदर्शन कर रहे अन्य को 55 साल पहले पीटा गया था।

कुछ का कहना है कि एडमंड पेटस ब्रिज का नाम जॉर्जिया के सांसद के नाम पर रखना स्थानीय कार्यकर्ताओं का अपमान होगा जिन्होंने लुईस के 1960 के दशक में नगर में आने से पहले नागरिक अधिकारों की कई वर्षों तक वकालत की है। अन्य को भय है कि अगर पेटस का नाम हटा लिया गया तो पर्यटन को नुकसान पहुंचा सकता है। पेटस को दुनिया भर में लोग जानते हैं, हालांकि वह श्वेत थे।

यह भी पढ़े | यूक्रेन: हथियारबंद शख्स ने 20 लोगों को बस के भीतर बनाया बंधक.

जॉन लुईस का बीते शुक्रवार को निधन हो गया था।

भले ही करीब 4,80,000 लोगों ने लुईस के नाम पर पुल का नाम रखने संबंधी ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं और दक्षिण कैरोलाइना से प्रतिनिधि सभा के सदस्य जेम्स क्लाइबर्न समेत अन्य नेता तथा ‘सेलमा’ फिल्म निर्देशक आवा डुवर्ने इस विचार का समर्थन कर रहे हैं लेकिन राज्य के अधिकारियों का कहना है कि कोई भी फैसला अल्बामा के रिपब्लिकन के नियंत्रण वाले विधान मंडल द्वारा ही स्वीकृत किया जाएगा।

यह भी पढ़े | अमेरिका ने निभाई भारत से दोस्ती, गलवान घाटी में चीन के दुस्साहस के बाद राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम को सर्वसम्मति से किया पारित.

एपी

नेहा दिलीप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)