देश की खबरें | ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित कर दिया कि मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित है : मुख्यमंत्री माझी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित है।
भुवनेश्वर, 20 जून ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित है।
माझी ओडिशा की पहली भाजपा सरकार की प्रथम वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए माझी ने कहा, ‘‘पहले लोग कहते थे - ‘मोदी है तो मुमकिन है’, लेकिन आज पूरा देश कह रहा है - मोदी है तो देश सुरक्षित है।’’
माझी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ आतंकवादियों के खिलाफ सेना का अभियान नहीं है, बल्कि भारत की माताओं, बहनों और बेटियों के लिए एक उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर के साथ एक नया भारत उभरा है, जो किसी भी परिस्थिति में झुकेगा नहीं। यह नया भारत अपनी किस्मत खुद लिखेगा।’’
माझी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नयी ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में समाज के हर वर्ग ने प्रगति की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2025 12:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

