देश की खबरें | पंजाब के फगवाड़ा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में फगवाड़ा के न्यू मानसा देवी नगर में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित रूप से गोली मारकर एक अज्ञात हमलावर ने हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
फगवाड़ा, 19 सितंबर पंजाब में फगवाड़ा के न्यू मानसा देवी नगर में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित रूप से गोली मारकर एक अज्ञात हमलावर ने हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उसने कहा कि सोमवार रात को पंकज दुग्गल नामक एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी।
उसने बताया कि सोमवार रात को हमलावर ने दुग्गल के घर की घंटी बजायी और उनके बेटे से कहा कि वह उसके पिता से मिलना चाहता है।
पुलिस ने बताया कि जब दुग्गल घर के बाहर आए तो हमलावर ने उनपर गोलियां चला दीं और वहां से गाड़ी में बैठ कर भाग गया।
फगवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि दुग्गल को स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार इस घटना के सिलसिले में भादंसं और हथियार कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
उसने कहा कि हमलावर की धर-पकड़ की कोशिश की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2023 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

