देश की खबरें | कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में एक व्यक्ति की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, सात अगस्त जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित गांवों में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी और मोर्टार के गोले दागने से 65 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Air India Express Plane Crash at Calicut Airport in Kozhikode: केरल में पिछले 24 घंटे में दो बड़े हादसे, इडुक्की में भूस्खलन के बाद कोझिकोड में विमान हादसा.

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार देर रात मेंढर तहसील के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित गांवों में बड़ी संख्या में मोर्टार के गोले दागे गए जिसमें मोहम्मद सादिक नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Kerala Plane Crash: कोझिकोड विमान हादसे में जान गंवाने वाले Air India विमान के कैप्टन दीपक साठे कभी थे फाइटर जेट के पायलट.

अधिकारियों ने कहा कि रात करीब पौने नौ बजे पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से बिना उकसावे के गोलाबारी की गई।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दे रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह भी गोलाबारी की घटना हुई थी।

पिछले कई दिनों से पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलाबारी कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)