कोलकाता, 22 फरवरी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक वरिष्ठ नेता और इंग्लिश बाजार नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्णेंदु नारायण चौधरी को जबरन वसूली की धमकी देने के सिलसिले में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और चार लोगों को हिरासत में लिया गया।
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता चौधरी ने आरोप लगाया था कि एक व्यक्ति ने उन्हें फोन करके खुद को 'डी कंपनी' का सदस्य बताया और 20 लाख रुपये मांगे और न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इंग्लिश बाजार के कमलाबाड़ी इलाके के निवासी सहादत शेख का मोबाइल को ट्रैक करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और पुष्टि की कि उसने डी कंपनी के सदस्य के रूप में चौधरी को कॉल की थी।
पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में चार और लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से एक बिहार का निवासी है।
अधिकारी ने बताया, "प्रॉपर्टी का काम करने वाला बिचौलिया शेख डी कंपनी के नाम का इस्तेमाल करके चौधरी से बड़ी रकम वसूलना चाहता था।"
इससे पहले चौधरी ने पहले कहा था, "शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 10:40 बजे मुझे फोन किया गया। उस शाम 6:51 बजे मेरे व्हाट्सएप नंबर पर संदेश भेजा गया। मुझे अपनी जान पर खतरे का डर नहीं है। लोग मेरी सुरक्षा करें। हालांकि, मैंने पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया है।"
इससे पहले पिछले महीने इंग्लिश बाजार नगर पालिका के टीएमसी पार्षद दुलाल सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY