देश की खबरें | हरिद्वार के ‘एप्पल स्टोर’ में चोरी के आरोप में एक व्यक्ति शिरडी से गिरफ्तार

देहरादून, 24 दिसंबर हरिद्वार के ‘एप्पल स्टोर’ से चार साल पहले लाखों रुपये के मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी करने के मामले में वांछित अपराधी को शिरडी से गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को दी।

एसटीएफ हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आयुष अग्रवाल ने बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन के रहने वाले राजू दास को महाराष्ट्र के शिरडी से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा कि उसने चार साल पहले हरिद्वार में एक ‘एप्पल स्टोर’ से लगभग 40 लाख रुपये के मोबाइल फोन और लैपटॉप चुराए थे और तब से फरार था।

उन्होंने कहा कि उसके गिरोह के छह अन्य सदस्यों को भी शिरडी से गिरफ्तार किया गया।

अग्रवाल ने कहा कि दोनों मिलकर शिरडी के कुछ ब्रांडेड मोबाइल और लैपटॉप शोरूम में बड़ी चोरी करने की योजना बना रहे थे।

एसटीएफ एसएसपी ने कहा कि दास पर एक लाख रुपये का इनाम था।

उन्होंने कहा कि गिरोह देश भर में कई आपराधिक मामलों में वांछित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)