जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों में 14 नवंबर को होगा एक घंटे का विशेष दिवाली मुहूर्त कारोबार

नयी दिल्ली, चार नवंबर प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और एनएसई में 14 नवंबर को दिवाली के मौके पर शाम सवा छह बजे से एक घंटे का विशेष मुहूर्त कारोबार होगा।

दोनों शेयर बाजारों ने अलग-अलग परिपत्रों में कहा कि दिवाली के दिन मुहूर्त कारोबार शाम 6.15 से 7.15 बजे तक होगा।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Delhi: दिल्ली कोरोना वायरस की ‘तीसरी लहर’ का सामना कर रही : केजरीवाल.

मुहूर्त कारोबार सत्र में किये जाने वाले सभी सौदों के साथ निपटान दायित्व होता है।

दिवाली मूहूर्त कारोबार के साथ ही हिंदुओं के नये संवत वर्ष की भी शुरुआत होती है। माना जाता है कि मुहूर्त कारोबार से कारोबारियों को पूरे साल समृद्धि और धन- संपत्ति प्राप्त होती है।

यह भी पढ़े | लड़की ने कहा ‘आंटी’ महिला ने कर दिया ये काम, यूपी के एटा की घटना.

मूहूर्त कारोबार के बाद दिवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर शेयर बाजार 16 नवंबर को बंद रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)