महासमुंद, 10 जून छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बुधवार को एक कार में छिपाकर रखे गए 1.13 करोड़ रुपये बरामद किए।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | सियाचिन में तैनात सैनिक का वीडियो हुआ वायरल : 10 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने कहा कि कार में जा रहे दो व्यक्ति नकद राशि के बारे में संतोषजनक जवाब देने में नाकाम रहे जिसके बाद धन को जब्त कर लिया गया।
महासमुंद के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि ओडिशा के बरगढ़ जिले के निवासी प्रतीक छापड़िया (30) और सुरेंद्र सोना (28) महासमुंद से रायपुर आ रहे थे जब उन्हें सीमा पर स्थित जांच चौकी पर पकड़ा गया।
यह भी पढ़े | दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के 1,501 नए मामले सामने आए.
उन्होंने कहा कि छानबीन करने पर कार में छिपाकर रखे गए 1,12,99,200 रुपये बरामद किए गए। उसके बारे में दोनों व्यक्ति कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके।
उन्होंने कहा कि पैसे कहां से आए, इसकी जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY