देश की खबरें | पगड़ी विवाद पर बंगाल के राज्यपाल ने कहा : पुलिस शक्ति का घोर दुरूपयोग, कार्रवाई होगी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 11 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि हाल में पुलिस द्वारा एक सिख व्यक्ति की पगड़ी को खींचा जाना ‘‘अपमान’’ का मामला है और समुदाय के सदस्यों को आश्वस्त किया कि इस बारे में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

राज्य में पदभार संभालने के बाद से बंगाल सरकार के साथ टकराव को लेकर चर्चित धनखड़ ने सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि इस प्रकरण से उन्हें ‘‘गहरा दुख’’ पहुंचा है।

यह भी पढ़े | ‘प्रदूषण मुक्त’ दिल्ली के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल की बड़ी पहल- इलेक्ट्रिक वाहनों को रोड टैक्स पर दी छूट, रजिस्ट्रेशन फीस भी जल्द होगी माफ.

राज्यपाल ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अधिकारियों द्वारा एक सिख के दस्तार के अपमान को लेकर ज्ञापन सौंपा, जो पूरे सिख समुदाय का घोर अपमान है और बलविंदर सिंह के लिए न्याय की मांग की गई।’’

उन्होंने दिन में प्रतिनिधिमंडल के राजभवन दौरे का वीडियो भी साझा किया।

यह भी पढ़े | Blue Flag Tag: केरल के कप्पड़ और ओडिशा के गोल्डन बीच समेत देश के 8 तटों को मिला प्रतिष्ठित ‘ब्लू फ्लैग’, जानिए इसका महत्त्व.

सिरसा ने धनखड़ को दिए पत्र में कहा कि ‘‘पश्चिम बंगाल पुलिसकर्मियों द्वारा बल का अत्यधिक प्रयोग संविधान की धर्मनिरपेक्ष प्रकृति के विपरीत है।’’

धनखड़ ने कहा कि यह ‘‘पुलिस शक्ति का घोर दुरूपयोग’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्यपाल के तौर पर मैंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस तरह के अपमान के लिए अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)