नयी दिल्ली, तीन नवंबर ओला ई-स्कूटर विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए विभिन्न राज्य सरकारों से बातचीत कर रही है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी और कहा कि यह देश में सबसे बड़ा विद्युत स्कूटर कारखाना होगा।
सूत्रों ने बताया कि ऐप आधारित टैक्सी सेवा कंपनी ओला की अनुषंगी इकाई ओला इलेक्ट्रिक इस परियोजना को लेकर कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्य सरकारों से बात कर रही है। वह 20 लाख इकाई सालाना क्षमता का संयंत्र लगाना चाहती है।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पीएम मोदी का तंज- डबल-डबल युवराजों को नकार, फिर बनेगी ‘NDA की सरकार.
सूत्रों ने संयंत्र 100 एकड़ क्षेत्र में लगाने का विचार है। इसमें सौर ऊर्जा का इस्तेमाल होगा।
इस बारे में संपर्क करने पर ओला ने कोई टिप्पणी नहीं की।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: फेस्टिवल सीजन में सरकारी कर्मचारी इस स्कीम का उठा सकते है फायदा, जानिए कैसे.
मामले से जुड़े एक अन्य सूत्र ने कहा कि ओला इलेक्ट्रिक की योजना अगले 18 से 24 माह में उत्पादन शुरू करने की है। अभी बजाज ऑटो, हीरो मोटो-कॉर्प समर्थित अथर एनर्जी, हीरो इलेक्ट्रिक और अन्य कंपनियां देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया बना रही हैं।
ओला इलेक्ट्रिक ने इस साल मई में एम्सटर्डम की इटेर्गो बी वी के अधिग्रहण की घोषणा की थी। इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया था। अगस्त में ओला इलेक्ट्रकि ने 1,000 इंजीनियरों की नियुक्ति तथा जल्द इलेक्ट्रिक दोपहिया पेश करने की घोषणा की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY