खेल की खबरें | ओडिशा ने राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप जीती

भोपाल, 17 मई ओडिशा ने रोमांचक मुकाबले में कर्नाटक को 2 . 0 से हराकर मंगलवार को 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जीत ली ।

ओडिशा के लिये पूनम बारला ने 34वें और अशीम कंचन बारला ने 59वें मिनट में गोल दागे ।

दोनों टीमों की शुरूआत अच्छी रही और गोल करने के कई मौके बनाये । दोनेां का डिफेंस भी बेहतरीन था जिसकी वजह से हाफटाइम तक स्कोर गोलरहित बराबरी पर था ।

पूनम ने तीसरे क्वार्टर में पहला गोल करके ओडिशा को बढत दिलाई । इसके बाद अशीम ने दूसरा गोल किया ।

तीसरे स्थान के मुकाबले में झारखंड ने हरियाणा को 3 . 2 से हराया ।

दीप्ति टोप्पो (28वां), अलबेला रानी टोप्पो (40वां) और बेटन डुंगडुंग (43वां मिनट) ने झारखंड के लिये गोल किये । हरियाणा के लिये अमनदीप कौर ने 55वें और भारती सरोहा ने 56वें मिनट में गोल दागे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)