खेल की खबरें | ओडिशा की लड़कियों ने खो-खो में स्वर्ण जीता; अदिति ने सातवें पदक के साथ तैराकी में दबदबा बनाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओडिशा ने लड़कियों की खो-खो स्पर्धा में स्वर्ण जीता जबकि महाराष्ट्र की तैराक अदिति सतीश हेगड़े ने शुक्रवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों (केआईवाईजी) के छठे दिन शुक्रवार को अपना सातवां पदक जीता।
पटना, नौ मई ओडिशा ने लड़कियों की खो-खो स्पर्धा में स्वर्ण जीता जबकि महाराष्ट्र की तैराक अदिति सतीश हेगड़े ने शुक्रवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों (केआईवाईजी) के छठे दिन शुक्रवार को अपना सातवां पदक जीता।
ओडिशा ने लड़कियों की खो-खो स्पर्धा के फाइनल में मध्यांतर तक पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए महाराष्ट्र को हराया जबकि अदिति ने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर गया के बीआईपीएआरडी खेल परिसर में अपने पदकों की संख्या सात कर ली।
ओडिशा ने लड़कों के खो-खो में रजत पदक जीता। फाइनल में उसे महाराष्ट्र से शिकस्त मिली। अदिति ने अब तक पांच पांच स्वर्ण पदक जीते हैं। इसमें रिले में दो स्वर्ण पदक शामिल हैं। उन्होंने चेन्नई में 2024 केआईवाईजी में पांच पदक जीते थे और अपने पदकों की संख्या में सुधार करने के संकल्प के साथ गया आई थी।
तैराकी प्रतियोगिता के आखिरी दिन कर्नाटक का दबदबा रहा लेकिन हरियाणा के अर्जुन सिंह 23.91 सेकंड में जीत के साथ न केवल मीट के सबसे तेज तैराक के रूप में उभरे, बल्कि उन्होंने अपना दूसरा स्प्रिंट स्वर्ण भी जीता।
उन्होंने इस सप्ताह के शुरू में 50 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता था।
जम्मू-कश्मीर की लड़कों की वॉलीबॉल टीम ने बृहस्तपतिवार देर रात पाटलिपुत्र खेल परिसर में अपने दमदार खेल से प्रशंसकों को दिल जीता तो वहीं शुक्रवार का दिन ओडिशा की लड़कियों की खो-खो टीम के लिए यादगार रहा। टीम ने पिछड़ने के बाद यादगार जीत हासिल की।
दिल्ली के कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में रुद्र प्रताप और दिव्या श्री की 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम ने बिहार के पदकों की संख्या 14 तक पहुंचा दी। इस जोड़ी दबाव में धैर्य बनाये रखे हुए कांस्य पदक के मुकाबले में उत्तर प्रदेश की जोड़ी को हराया ।
बिहार को हालांकि लड़कियों की सेपकटकरा रेगु के फाइनल में निराशा का सामना करना पड़ा। मणिपुर ने बिहार को हराकर इसका स्वर्ण पदक जीता।
बिहार के नाम अब एक स्वर्ण, पांच रजत और आठ कांस्य पदक हैं।
खो-खो फाइनल में हार के बावजूद महाराष्ट्र ने पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। उसने लड़कों के खो-खो और राइफल निशानेबाजी की मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। तैराकी में भी उसने तीन पदक हासिल किया।
महाराष्ट्र के स्वर्ण पदकों की संख्या 23 हो गई।
रुजुला एस (50 मीटर फ्रीस्टाइल) और लड़कों की 4 गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले चौकड़ी द्वारा जीते गए दो स्वर्ण पदकों की बदौलत कर्नाटक 12 स्वर्ण, 20 रजत और छह कांस्य पदकों के साथ राजस्थान से आगे दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
मध्य प्रदेश और हरियाणा भी पदक तालिका में शीर्ष पांच में है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

