देश की खबरें | ओडिशा: विषाक्त भोजन खाने से 100 ग्रामीण बीमार पड़े

केंद्रपाड़ा, 21 फरवरी ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक शादी समारोह में विषाक्त भोजन खाने से करीब 100 लोग बीमार पड़ गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मतिया गांव के लोगों ने शनिवार रात को इस शादी समारोह में भाग लिया था।

जिले के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इन लोगों ने रविवार तड़के उल्टी, पेट दर्द और मतली की शिकायत की।

उन्होंने कहा कि यह विभाक्त भोजन के सेवन का मामला है क्योंकि करीब 100 लोगों में एक जैसे लक्षण थे।

इनमें से कम से कम 12 लोगों का उपचार पट्टामुंडई उप संभागीय अस्पताल में जारी है।

स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि सभी लोग खतरे से बाहर हैं और उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)