देश की खबरें | 6 अक्टूबर : अमेरिका में पहली बोलती फिल्म का प्रीमियर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सिनेमा की बात हो और भारत का जिक्र होना लाजिमी है। भारत में 14 मार्च 1931 को मूक सिनेमा को आवाज़ मिली थी। इसी दिन मुंबई के मैजेस्टिक सिनेमा हॉल में भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' रिलीज़ हुई थी।

देश दुनिया के इतिहास में छह अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- 20,000 करोड़ रुपये का वितरण राज्यों के बीच किया जाएगा.

1860 : भारतीय दंड संहिता को कानून की शक्ल दी गई और इसे एक जनवरी 1962 को लागू किया गया।

यह भी पढ़े | Gangrape In Hoshangabad: हाथरस के बाद मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में दरिंदगी, दलित महिला से गैंगरेप, 4 गिरफ्तार.

1949 : तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने खडगवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की आधारशिला रखी।

1973 : मिस्र और सीरिया ने इस्राइल पर हमला कर दिया। इस्राइल को इस युद्ध में काफी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन उसकी जांबाज फौज ने दुश्मन से जमकर लोहा लिया और लड़ाई बिना किसी नतीजे के खत्म हुई।

1981 : मिस्र के सैन्य अधिकारी और 1970 से देश की सत्ता पर काबिज मोहम्मद अनवर अल सादत की हत्या कर दी गई। उन्होंने इस्राइल के साथ गंभीर शांति वार्ता के लिए प्रयास किए और उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें इस्राइल के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1993 : माइकल जोर्डन ने यह कहते हुए पेशेवर बास्केटबाल से सन्यास ले लिया कि अब उनके पास साबित करने के लिए कुछ नही है। हालांकि मार्च 1995 में वह खेल के मैदान पर वापस लौट आए।

2000 : जापान के साकाइमिनातो के निकट 7.3 की तीव्रता का भूकंप। यह कोबा में 1995 में आए भूकंप के बाद का सबसे ताकतवर भूकंप था, लेकिन इससे हुआ नुकसान अपेक्षाकृत काफी कम रहा क्योंकि इसका केन्द्रबिंदु गैर रिहायशी इलाकों में था।

2007 : जेसन लुइस ने अपने बूते पूरी दुनिया की परिक्रमा पूरी की। जहाज से लगाई गई इस परिक्रमा को पूरा होने में 13 वर्ष का समय लगा। उन्होंने अपनी यात्रा जुलाई 1994 से लंदन के ग्रीनविच से शुरू की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)