देश की खबरें | 3 अक्टूबर : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हुए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

3 अक्टूबर की सुबह दोनो तरफ की जर्मनी में रहने वाले लोगों के लिए एक नया एहसास लेकर आई। पिछली रात से ही बर्लिन के ब्रांडनबुर्गर गेट के सामने लाखों की तादाद में लोग जमा थे और वह 45 बरस बाद एकीकृत जर्मनी का सूरज उगते हुए देखना चाहते थे।

देश दुनिया के इतिहास में तीन अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: एक्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ, हाथरस मामले में SP-DSP और इंस्पेक्टर सहित कुछ अन्य अधिकारियों को निलंबित करने के दिए निर्देश.

1670 : शिवाजी ने दूसरी बार सूरत पर धावा बोला।

यह भी पढ़े | हाथरस गैंगरेप केस में सीएम योगी ने एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया, होगा नार्को टेस्ट: 2 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

1831 : मैसूर पर ब्रिटिश हुकूमत ने कब्जा किया।

1866 - इटली और ऑस्ट्रिया के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर। जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।

1880 : अन्नासाहेब किर्लोस्कर ने पुणे में पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शकुंतल’ का मंचन किया।

1952 : ब्रिटेन ने पहला परमाणु परीक्षण किया, जिसे ‘हरिकेन’ नाम दिया गया।

1952: ब्रिटेन के लोगों के लिए चाय के सीमित उपयोग का नियम समाप्त किया गया। 12 बरस बाद ब्रिटेन के लोगों को अपनी मर्जी के मुताबिक जितनी चाहें उतनी चाय पीने का हक मिला।

1978 : भारत का पहला परखनली शिशु कलकत्ता में पैदा हुआ। इसे आधिकारिक रूप से काफी समय बाद मान्यता मिली।

1977 : इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। यह पहला मौका था जब किसी पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार किया गया।

1984 : भारत की सबसे लंबी दूरी की रेल हिमसागर एक्सप्रेस को कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना किया गया।

1990 : चार दशक के शीत युद्ध के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हुए।

1992 : गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।

1994: भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए अपना औपचारिक दावा पेश किया।

1995: अमेरिका के मशहूर फुटबाल खिलाड़ी ओ जे सिंपसन को उनकी पूर्व पत्नी निकोल और उनके मित्र रोनाल्ड गोल्डमैन की हत्या के आरोप से मुक्त कर दिया गया। यह मुकदमा तकरीबन एक वर्ष तक देश में हलचल मचाए रहा।

2018 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैम्पियंस ऑफ अर्थ’ प्रदान किया गया।

एकता

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)