मैट ने किशोर अवसाद के बारे में बहुत कुछ सुना था और उसने सोचा कि यही सब चल रहा होगा। लेकिन यह भ्रमित करने वाला था, वह कहते हैं: “मुझे आत्महत्या जैसा महसूस नहीं हो रहा था, मैं वास्तव में अपने जीवन में बहुत खुश था। मुझे बस खुद को चोट पहुँचाने के लिए कुछ करने का तीव्र डर था। कुछ ही समय बाद, एक कुख्यात प्रतिबंधित फिल्म के बारे में सुनकर घबराए मैट ने सवाल करना शुरू कर दिया कि क्या वह, केंद्रीय चरित्र की तरह, एक सीरियल किलर हो सकता है।
ये विचार ‘‘आते-जाते रहे’’ और वह बिस्तर पर लेटे-लेटे ख्यालों में दौड़ता रहता था, यह पता लगाने की कोशिश करता था कि क्या वह ‘‘पागल हो रहा है’’: मुझे वास्तव में मदद की ज़रूरत थी। मुझे नहीं पता था कि किससे बात करनी है, लेकिन इसे ओसीडी के रूप में सोचना मेरे रडार पर नहीं था।
ओबसेसिव कंपलसिव डिसआर्डर (ओसीडी) 21वीं सदी में एक महत्वपूर्ण मानसिक स्वास्थ्य निदान है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे जीवन की गुणवत्ता में कमी लाने के मामले में दस सबसे अक्षम बीमारियों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया है, और ओसीडी को अक्सर अवसाद, मादक द्रव्यों के सेवन और सामाजिक भय (सामाजिक संपर्कों के बारे में चिंता) के बाद विश्व स्तर पर चौथे सबसे आम मानसिक विकार के रूप में उद्धृत किया जाता है। ।
फिर भी मैट को ओसीडी के बारे में जो कुछ भी पता था, वह मुझे बताता है, वह दिन के टॉकशो से आया था जहां ‘‘लोग दिन में 1,000 बार अपने हाथ धो रहे थे - यह सब बाहरी और वास्तव में चरम व्यवहार के बारे में था’’। और ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह किस दौर से गुजर रहा था।
इसी तरह का एक अनुभव जॉन (वास्तविक नाम नहीं) की 2011 की पुस्तक टेकिंग कंट्रोल ऑफ ओसीडी में वर्णित है, जो एक सहकर्मी द्वारा अपनी जान ले लेने के बाद, ‘‘विचारों से भर गया’’ था कि वह खुद के साथ क्या कर सकता है। हर बार जब वह सड़क पार करता, जॉन सोचता: ‘‘क्या होगा यदि मैं चलना बंद कर दूं और बस से कुचल जाऊं?’’ उसके मन में उन लोगों की हत्या करने के भी विचार आते थे जिनसे वह प्यार करता था। जॉन याद करते हुए बताते हैं: मैंने भरसक प्रयास किया, मैं अपने दिमाग से विचारों को बाहर नहीं निकाल सका... जब मैंने अपनी महिला मित्र को यह समझाने की कोशिश की कि मेरे साथ क्या हो रहा था, तो मुझे उसे यह समझाने का कोई तरीका नहीं मिला कि मेरे साथ क्या हो रहा था... उस समय, मैं सोचता था कि ओसीडी का मतलब ताला लगाने के बाद बार-बार उसकी जांच करना और अपनी दराजों को साथ सुथरा रखने के बारे में है। समकालीन समाज में ओसीडी की व्यापकता के बावजूद, मैट और जॉन के अनुभव इस विकार की दो महत्वपूर्ण विशेषताओं को दर्शाते हैं। सबसे पहले, ओसीडी का सबसे प्रचलित चीजों को साफ सुथरा रखने और जांचने से जुड़ा है - मजबूरी पहलू, जिसे चिकित्सकीय रूप से ‘‘किसी काम को दोहराए जाने वाले व्यवहार’’ के रूप में परिभाषित किया गया है। और वह जुनून - जिसे अक्सर हानिकारक, यौन या निंदनीय प्रकृति के ‘‘अवांछित, अप्रिय विचार’’ के रूप में परिभाषित किया जाता है - को ओसीडी के लक्षण के रूप में अस्पष्ट, भ्रमित करने वाला और पहचानने योग्य नहीं माना जाता है।
जो लोग जुनूनी विचारों का अनुभव करते हैं, वे अक्सर अपने लक्षणों को ओसीडी के रूप में पहचानने में असमर्थ होते हैं - और अक्सर, वह विशेषज्ञ भी इसे नहीं जान पाते हैं, जिन्हें वह संपर्क करते हैं।
विकार के गलत लक्षण वर्णन के कारण, गैर-विशिष्ट, कम प्रचलित लक्षण वाले ओसीडी पीड़ित आमतौर पर दस या अधिक वर्षों तक इस विकार का निदान नहीं कर पाते हैं।
जब जॉन अपने डाक्टर से मिलने गया, तो उसे अवसाद होने की बात कही गई। वह बताते हैं कि डाक्टर ने केवल उनके नजर आने वाले प्रभावों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जैसे भूख की कमी और नींद के पैटर्न में गड़बड़ी। उनके विचारों पर ध्यान नहीं दिया। वह बताते हैं:
मुझे नहीं पता कि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जिसे आप नहीं जानते यह कैसे बता सकते हैं कि आपके मन में उन लोगों को मारने के बारे में विचार हैं जिनसे आप प्यार करते हैं।
इनमें ऐसे लोग भी हैं, जो ओसीडी के सिद्ध लक्षण होते हुए भी इससे अनजान होते हैं जैसे मेरी मित्र एबी। एबी 12 साल की उम्र में इस बीमारी का स्वयं-निदान करने में सक्षम थी, जब उसे बार-बार हाथ धोने और दरवाज़ा बंद करके उसे जांचते रहने की बाध्यता का अनुभव हुआ। वह कहती हैं कि लोगों को फिर भी लगता था कि उसे हाथ धोना बहुत पसंद है इसलिए वह शायद बार-बार हाथ धोती है।
अब, वह मुझसे कहती है, ‘‘मुझे एहसास हुआ कि मुझे अपने हाथ धोने में कोई दिलचस्पी नहीं है - मैं बहुत गंदी हूं, और मुझे अन्य लोगों के गंदे होने पर कोई आपत्ति नहीं है’’।
सफ़ाई के प्रति प्रेम के बजाय, उसके कार्य पूरी तरह से डरावने जुनूनी विचार से संबंधित थे: ‘‘क्या होगा यदि मैं अन्य लोगों को चोट पहुँचाने जा रही हूँ?’’
क्लिनिकल दिशानिर्देश, जैसे कि यूके में नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ एंड केयर एक्सीलेंस द्वारा प्रदान किए गए, ओसीडी को बाध्यता और जुनून दोनों की विशेषता के रूप में परिभाषित करते हैं।
ओसीडी का मेरा अनुभव
16 साल की उम्र से, मुझे भी ऐसे विचारों का सामना करना पड़ा और मैं बाद में ओसीडी से जुड़ा, लेकिन जिसकी शुरुआत अदृश्य और पीड़ादायक थी। 2014 में मैंने एक लेख लिखा था, जिसका शीर्षक था द अनसीन ऑब्सेशन, जिसमें एक विचार के कारण अपनी पढ़ाई के बीच में विश्वविद्यालय छोड़ने के अपने अनुभव का वर्णन किया गया था, जिसने ‘‘इतनी शक्ति इकट्ठा कर ली कि मैंने उसकी शक्ति को खत्म करने के प्रयास में अपने शरीर पर हमला भी कर दिया’’। मैंने लिखा: मैं पिछले चार वर्षों से जुनूनी विचारों से पीड़ित हूं, और सुरक्षित रूप से कह सकता हूं कि [ओसीडी] सिर्फ हाथों को साफ करने से बहुत दूर है।
मेरी किशोरावस्था से ही मेरे जुनून ने कई रूप ले लिए हैं। उन्होंने मेरे साथ यह सोचना शुरू किया कि क्या चीजें वास्तव में अस्तित्व में हैं, क्या मेरे माता-पिता वास्तव में वही हैं जो उन्होंने कहा था कि वे हैं, और क्या मैं अपने परिवार, दोस्तों, यहां तक कि अपने कुत्ते को नुकसान पहुंचाना चाहता था - और उनके लिए जोखिम था।
हममें से बहुत से लोग जानते हैं कि किसी व्यक्ति, किसी विवाद या किसी अन्य चीज़ के बारे में चिंतन करना कैसा होता है जिसके बारे में हम चिंतित महसूस करते हैं। लेकिन जुनूनी विचारों (निदान या अन्यथा) वाले लोगों के लिए, यह केवल ‘‘अतिविचार’’ से काफी अलग है। जैसा कि मैंने अपने लेख में समझाने का प्रयास किया: जैसे ही विचार आपके दिमाग में उछलता है, बातचीत लड़खड़ाने लगती है। अन्य विषय कम महत्वपूर्ण प्रतीत होते हैं, और हम विचार के 'सच्चे' होने के प्रमाण खोजने लगते हैं... [जुनूनी] खुद के विचारों से लड़ने जैसा है: आप अपने विचारों को धकेलते हैं और दूर धकेलते हैं और वे दोगुने वेग के साथ वापस आते हैं।
आप उनसे बचने की कोशिश में समय बिताते हैं और वे हर जगह आ जाते हैं, भागने की आपकी असफल कोशिश पर ताना मारते और मज़ाक उड़ाते हैं।
अपने मनोचिकित्सक को, जिसे मैं कई वर्षों से जानता था, अपने जुनूनी विचारों के बारे में बताने में सक्षम होने में मुझे छह महीने के साप्ताहिक थेरेपी सत्र लगे। इसके बारे में खुलकर बोलने की मेरी अनिच्छा न केवल इसकी वर्जित सामग्री के बारे में शर्म की भावनाओं से जुड़ी थी, बल्कि इस तरह की सोच को एक मान्यता प्राप्त विकार के हिस्से के रूप में देखने में मेरी असमर्थता भी थी।
ओसीडी क्या है, हम इसे क्यों समझते हैं - और गलत समझते हैं - का सवाल, साथ ही इसके साथ रहने का मेरा अपना अनुभव, मुझे यह अध्ययन करने के लिए प्रेरित करता है कि ओसीडी को मानसिक स्वास्थ्य विकार के रूप में कैसे पहचाना और वर्गीकृत किया गया।
विशेष रूप से, मेरे शोध से पता चलता है कि 1970 के दशक की शुरुआत में दक्षिण लंदन में प्रभावशाली नैदानिक मनोवैज्ञानिकों के एक समूह द्वारा किए गए शोध निर्णयों से महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्राप्त की जा सकती है - इस पर प्रकाश डालते हुए कि क्यों इतने सारे लोग, जिनमें मैं भी शामिल हूं, अपने जुनूनी विचारों को जानने और समझने के लिए अभी भी संघर्ष करते हैं।
अवधारणाओं की उत्पत्ति
मानसिक बीमारी की श्रेणियाँ समय के साथ स्थिर नहीं होती हैं। जैसे-जैसे किसी बीमारी के बारे में चिकित्सा, वैज्ञानिक और सार्वजनिक ज्ञान बदलता है, वैसे-वैसे इसका अनुभव और निदान भी बदलता है।
1970 के दशक से पहले, ‘‘जुनून’’ और ‘‘मजबूरियाँ’’ एक एकीकृत श्रेणी में मौजूद नहीं थे - बल्कि, वे मनोरोग वर्गीकरणों की एक श्रृंखला में दिखाई देते थे। उदाहरण के लिए, 20वीं सदी की शुरुआत में, ब्रिटिश डॉक्टर जेम्स शॉ ने मौखिक जुनून को ‘‘मस्तिष्क गतिविधि का एक तरीका जिसमें एक विचार - ज्यादातर अश्लील या निंदनीय - खुद को चेतना में मजबूर करता है’’ के रूप में परिभाषित किया।
शॉ के अनुसार, ऐसी मस्तिष्कीय गतिविधि हिस्टीरिया, न्यूरस्थेनिया या भ्रम के अग्रदूत के रूप में उत्पन्न हो सकती है। उनके रोगियों में से एक - एक महिला जिसने ‘‘अनूठे, अश्लील, निंदनीय और अवर्णनीय विचारों’’ का अनुभव किया था - का निदान ‘‘पागलपन के एक रूप’’ ओबसेशनल मेलनकोलिया के रूप में किया गया था।
यह लक्षण उस चीज़ से उत्पन्न हुआ जिसे शॉ ने ‘‘तंत्रिका संबंधी कमज़ोरी’’ के रूप में परिभाषित किया था, एक स्पष्टीकरण जो 19वीं शताब्दी के व्यापक दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करता है कि जुनूनी विचार एक नाजुक तंत्रिका तंत्र का संकेत थे - जो या तो विरासत में मिले, या अधिक काम, शराब या स्वच्छंद व्यवहार के कारण कमजोर हो गए।
उल्लेखनीय रूप से, शॉ ने इन मौखिक जुनूनों के संबंध में किसी भी प्रकार के दोहराव वाले व्यवहार का उल्लेख नहीं किया।
शॉ के लेखन के समकालीन, मनोविश्लेषण के ऑस्ट्रियाई संस्थापक सिगमंड फ्रायड ने ‘‘ज़्वांग्सन्यूरोज़’’ के नाम से अपनी मनोविश्लेषणात्मक श्रेणी विकसित की - ब्रिटेन में इसका अनुवाद ‘‘ऑबसेशनल न्यूरोसिस’’ और अमेरिका में ‘‘कंपलशन न्यूरोसिस’’ के रूप में किया गया।
फ्रॉयड के लेखन में, ‘‘ज्वांग’’ लगातार विचारों को संदर्भित करता है जो अनसुलझे बचपन के आवेगों (प्यार और नफरत के) और आलोचनात्मक स्व (अहंकार) के बीच दमित संघर्ष से उभरे हैं।
‘‘ऑबसेशनल न्यूरोसिस’’ की मनोविश्लेषणात्मक श्रेणी को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन में अपनाया और संशोधित किया गया था, और अंतर-युद्ध काल की ब्रिटिश मनोरोग पाठ्यपुस्तकों में एक प्रमुख - लेकिन असंगत रूप से परिभाषित - निदान बन गया। 1950 के दशक तक, मनोचिकित्सीय लेखन में आब्सेशन और कंपलशन शब्दों का परस्पर उपयोग किया जा रहा था। उनके अर्थ के आसपास की जटिलता को ऑब्रे लुईस के लेखन में प्रदर्शित किया गया है, जो युद्ध के बाद के ब्रिटिश मनोचिकित्सा के एक प्रमुख व्यक्ति थे, जिन्होंने ‘‘जुनूनी बीमारियों’’ को ‘‘बाध्यकारी विचारों’’ और ‘‘बाध्यकारी आंतरिक विचारों’’ से बना बताया था।
फ्रायड की तरह, लुईस ने जुनूनी लोगों की ‘‘जटिल गतिविधियों’’ का उल्लेख किया - जैसे कि रोगी ‘‘जो यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार खुद को सबसे बड़ी मुसीबत में डाल रहा है कि वह अनजाने में किसी कीड़े पर कदम न रख दे’’। लेकिन उन्होंने ‘‘किसी भी प्रकार की दोहराव वाली गतिविधि को जुनून के साथ जोड़ने के खतरों’’ के प्रति आगाह करते हुए लिखा कि ‘‘निश्चित रूप से इसे व्यवहारवादी आधार पर नहीं आंका जा सकता’’।
द कन्वरसेशन एकता
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY