देश की खबरें | एनएसजी ने श्रीलंकाई प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए कर्मियों को प्रशिक्षित किया: देसवाल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुरूग्राम, 16 अक्टूबर देश के प्रमुख आतंकवाद निरोधक बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए कर्मियों के एक चुनिंदा समूह को प्रशिक्षण प्रदान किया है। एनएसजी प्रमुख ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बल के 36वें स्थापना दिवस के मौके पर अपने संबोधन में एनएसजी के महानिदेशक (अतिरिक्त प्रभार) एस एस देसवाल ने कहा कि बिना किसी खामी के विश्व स्तरीय बल के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए बल ने आधुनिक हथियारों और उपकरणों को अपनाया है।

यह भी पढ़े | Dalit Girl Raped, Murdered In Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दलित लड़की की रेप के बाद हत्या, पुलिस जांच में जुटी.

देसवाल ने कहा, ‘‘एनएसजी के करीबी सुरक्षा प्रदान करने बल ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री की सुरक्षा प्रभाग के 21 कर्मियों को करीबी सुरक्षा कौशल का प्रशिक्षण दिया है। श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था और प्रशिक्षण की प्रशंसा भी की।’’

उन्होंने हालांकि उस समय की अवधि का उल्लेख नहीं किया जब इन कर्मियों को एनएसजी द्वारा प्रशिक्षित किया गया था।

यह भी पढ़े | CBSE 12th Result 2020: दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, कम्पार्टमेंट परीक्षा के बाद 12वीं के नतीजे 99 फीसदी, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दी छात्रों को बधाई.

एनएसजी की स्थापना 1984 में हुई थी। आतंकवादी गतिविधियों और अपहरण विरोधी क्रियाकलापों में इसके जवान केंद्रीय अर्धसैनिक बलों का सहयोग करते हैं। विशेष परिस्थितियों से निपटने के लिए इस बल का उपयोग किया जाता है।

इसमें सीपीएफ (क्लोज प्रोटेक्शन फोर्स) नामक एक विशेष घटक है जो शीर्ष श्रेणी जेड प्लस सुरक्षा के तहत उच्च जोखिम वाले वीआईपी को सुरक्षा मुहैया करता है।

देसवाल ने कहा कि कोविड-19 दौरान सीपीएफ ने विभिन्न राज्यों में हुए लगभग चार हजार कार्यक्रमों में वीआईपी को सुरक्षा मुहैया कराई थी।

उन्होंने कहा कि बल ने ‘‘कई बार’’ अपनी गतिशीलता, प्रशिक्षण, हथियार और उपकरणों को बढ़ाया क्योंकि इस सदी में आतंकवाद एक जटिल और वैश्विक समस्या है और आतंकवादियों की रणनीति बदल रही है और आतंकी समूह आधुनिक हथियार रख रहे हैं।

देसवाल ने कहा, ‘‘हम आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

उन्होंने कहा कि बल राज्य पुलिस बलों की विशेष लड़ाकू इकाइयों को प्रशिक्षित कर रहा है ताकि वे आतंकवादी घटनाओं से निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयार रहें, क्योंकि उन्होंने उन्हें आतंकवाद, बम निरोधक और ‘स्निफर डॉग’ प्रशिक्षण में एनएसजी की विशेषज्ञता साझा करने के लिए आमंत्रित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)