देश की खबरें | बेंगलुरू में मरीज को भर्ती नहीं करने के मामले में नौ निजी अस्पतालों को नोटिस

बेंगलुरु, एक जुलाई इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी के लक्षण वाले 52 साल के एक रोगी को बिस्तर नहीं होने की वजह से कथित रूप से भर्ती नहीं किये जाने के बाद उसकी मौत हो जाने पर यहां नौ निजी अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस भेजे गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलू ने बुधवार को कहा कि इलाज से इनकार करना न केवल अमानवीय है बल्कि गैरकानूनी भी है।

यह भी पढ़े | SSC CGL 1 Result 2019: सीजीएल टियर 1 परीक्षा के नतीजे घोषित, ssc.nic.in पर देखें परिणाम.

उन्होंने नोटिस की एक प्रति अपने ट्वीट में टैग की।

श्रीरामुलू ने ट्वीट किया, ‘‘आपातकालीन विभाग में एक रोगी को भर्ती नहीं करने की खबरों का संज्ञान लेने के बाद अस्पतालों को नोटिस भेजे गए हैं। आपात स्थिति में चिकित्सा सहायता से इनकार करना न केवल अमानवीय है बल्कि गैरकानूनी है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर महाराष्ट्र सरकार का फैसला, कोविड-19 रोगियों के लिए निजी एम्बुलेंस की लेगी सेवा.

एक खबर के अनुसार मरीज का बेटा और भतीजा उसे शनिवार और रविवार को 18 अस्पतालों में लेकर गए लेकिन बिस्तर या वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर उसे भर्ती नहीं किया गया। बाद में मरीज की मौत हो गई।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण आयुक्त ने कर्नाटक निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान (केपीएमई) कानून, 2007 के तहत अस्पताल के शीर्ष अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

नोटिस का जवाब 24 घंटे के भीतर देने को कहा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)