नोएडा (उत्तर प्रदेश), 29 जुलाई नोएडा स्टेडियम को बुधवार को समय में कटौती के साथ खिलाड़ियों और आम जनता के लिए खोल दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कोरोना वायरस महामारी के कारण यह स्टेडियम चार महीने से अधिक समय तक बंद रहा।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: बीसीसीआई ने आईपीएल 13 को लेकर साझा की जानकारी, देखें पूरी डिटेल्स.
कई दिशानिर्देश जारी किए गए हैं जिसमें स्टेडियम में प्रवेश की इच्छा रखने वालों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप होना अनिवार्य है।
सेक्टर 21 स्थित इस स्टेडियम का प्रबंधन नोएडा प्राधिकरण करता है जिसने कोविड-19 महामारी को देखते हुए 15 मार्च को इसे बंद करने का निर्देश दिया था।
यह भी पढ़े | अगले महीने से वेस्टइंडीज में क्रिकेट की होगी वापसी, शुरू होगी कैरेबियाई प्रीमियर लीग.
नोएडा प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार, ‘‘स्टेडियम सुबह पांच से नौ और शाम को चार से आठ बजे तक खुला रहेगा। स्टेडियम में आने वाले लोगों, स्टेडियम सदस्यों और खिलाड़ियों के फोन में आरोग्य सेतु ऐप होना अनिवार्य है। ’’
इसमें कहा गया, ‘‘सभी लोग, सदस्य और खिलाड़ी हमेशा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें और उनके चेहरे पर मास्क होना चाहिए या ढका होना चाहिए।’’
दिशानिर्देशों में कहा गया है कि खिलाड़ी क्रिकेट, बैडमिंटन, स्क्वाश, टेनिस, गोल्फ जैसे खेलों के लिए अपना सामान स्वयं लाएं और साथ ही सेनेटाइजर और पीने का पानी जैसी चीजें भी स्वयं लेकर आए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY