चेन्निथला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि किसी ने उन्हें मोबाइल फोन उपहार में नहीं दिया बल्कि खाड़ी देश की यात्रा के दौरान उन्होंने अपने लिए और अपनी पत्नी के लिए फोन खरीदा था।
विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘किसी ने मुझे उपहार में कोई आई-फोन नहीं दिया और न ही मैंने किसी से आई-फोन लिया है। हमारी छवि खराब करने की यह ओछी हरकत है।’’
उन्होंने बताया कि उन्हें महा वाणिज्य दूतावास ने एक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था, जिसमें वह मुख्य अतिथि थे। वहां उन्हें कुछ विजेताओं को मोबाइल फोन देने के लिए कहा गया था, जो उन्होंने किया। सुरेश पहले वहां काम करती थी।
उन्होंने कहा कि वह ऐसी खबरों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
यह भी पढ़े | Sirohi Rape & Murdered Case: राजस्थान के सिरोही में नाबालिग बच्ची से रेप के बाद हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार.
यह विवाद उस वक्त सामने आया जब यूनिटेक बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक संतोष एप्पेन की केरल उच्च न्यायालय में दायर याचिका की कुछ बातें सामने आईं। इस कंपनी के पास वडक्कनचेरी में लाइफ मिशन परियोजना के फ्लैट के निर्माण का जिम्मा है।
एप्पेन ने अपनी याचिका में कहा कि स्वप्ना सुरेश ने पिछले साल दो दिसंबर को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि और अन्य प्रतिनिधियों को देने के लिए उनसे पांच आई-फोन मांगे थे।
इसमें कहा गया, ‘‘मांग के अनुसार सुरेश को फोन सौंप दिए गए थे। ये फोन मुख्य अतिथि रमेश चेन्निथला और अन्य को भेंट किए गए थे।’’
कांग्रेस सांसद के. मुरलीधरन ने फोन उपहार के बारे में पूछे जाने पर कहा कि चेन्निथला ने खुद स्पष्ट किया है कि उन्होंने ऐसा कोई उपहार नहीं लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY