धनबाद, चार फरवरी विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार कहा कि पिछले दो दशकों में राज्य के किसी भी आदिवासी नेता को तीन वर्ष से अधिक समय तक मुख्यमंत्री पद पर नहीं बने रहने दिया गया।
खुद को ‘झारखंडी’ बताते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी ‘झूठे आरोप’ लगाकर उन्हें (मुख्यमंत्री के पद से) ‘हटाने की साजिश रच रही है।’
उन्होंने भाजपा का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘ झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को तीन साल पूरा होने से पहले ही हटा दिया गया। बाद में अर्जुन मुंडा को तीन साल से अधिक समय पद पर नहीं रहने दिया गया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन उसी के साथ, एक छत्तीसगढ़ी को मुख्यमंत्री बनाया गया और उन्हें पांच साल का कार्यकाल पूरा करने दिया गया।’’
झामुमो नेता परोक्ष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का उल्लेख कर रहे थे जिनका पैतृक घर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बोइरहीड में था।
यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा :झामुमो: के 51वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रैली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोल रहे थे।
, संवाद, इन्दु
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY