देश की खबरें | महाराष्ट्र से लौटने वालों के लिए कोई संस्थागत पृथक-वास नहीं : श्रीरामुलू
जियो

मंगलुरु, नौ जून कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलू ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय किया है कि महाराष्ट्र से वापस आने वाले लोगों को संस्थागत पृथक-वास में नहीं रखा जाएगा, लेकिन उन्हें 14 दिन तक घर में कड़े पृथक-वास में रहना होगा।

उन्होंने उडुपी में उपायुक्त कार्यालय में बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि वापस आने वाले लोगों के घरों को सील किया जाएगा और उन्हें घरों में पृथक रखा जाएगा।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: कोविड-19 से पॉजिटिव BMC डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर शिरीष दिक्षित का निधन, जल आपूर्ति विभाग में थे तैनात.

मंत्री ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के साथ साथ होमगार्ड और पुलिस द्वारा ऐसे लोगों की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से आ रहे लोगों से संबंधित प्रबंधन देखने के लिए उपायुक्तों के पास पूरे अधिकार होंगे।

यह भी पढ़े | Karnataka Legislative Council Polls: कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों पर 29 जून को होगा चुनाव.

श्रीरामुलू ने कहा कि सील किए गए घरों में स्थानीय संगठनों की मदद से भोजन की किट तत्काल उपलब्ध कराई जाएंगी और वापस आ रहे लोगों में से लक्षणयुक्त लोगों की तत्काल जांच की जााएगी।

उन्होंने कहा कि अपार्टमेंट परिसरों में सिर्फ उसी फ्लैट को सील किया जाएगा जहां कोई व्यक्ति अन्य राज्य से लौटा होगा।

मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के मरीजों से उपचार के लिए अधिक पैसे वसूलने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)